फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर से 47 अपराधियों को किया जिला बदर

विज्ञापन
नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और गिरोह बंद बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अपराधियों को जिला बदर करने के साथ ही उन पर गैंगस्टर अधिनियम लगाने व व्यापक स्तर पर गिरफ्तारी चल रही है।
विज्ञापन

अपराध की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले ऊधमसिंह नगर जिले की नौ विधानसभाओं में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। जिले में आचार संहिता लगने के बाद से अब तक 222 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों में से 136 को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 47 अपराधियों को जिला बदर और नौ के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम में कार्रवाई की गई है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि ऊधमसिंह नगर में विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 94 प्रतिशत शस्त्र जमा कर लिए गए हैं। साथ ही 42 अवैध शस्त्रों (तमंचे) की बरामदगी की गई है।
107 और 116 में 4714 लोगों को पाबंद किया गया है। कोविड गाइडलाइन का अनुपालन न करने पर 40 लोगों के चालान काटे गए। डीआईजी ने बताया कि जिले की सीमाओं पर पुलिस की सख्त चेकिंग चल रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

55.96 लाख की धनराशि जब्त की
रुद्रपुर। जिले में विधानसभा चुनाव में धन के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए पुलिस टीम अब तक चेकिंग के दौरान विभिन्न वाहनों से 55 लाख, 96 हजार, 448 रुपये की धनराशि बरामद कर जब्त कर चुकी है। इसके साथ ही 958 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की जा चुकी है। जिले में अब तक तस्करों से 288 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें