फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डिलिवरी कंपनी में काम दिलाने के नाम पर 4.44 लाख की ठगी

Mon, 04 May 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। डिलिवरी कंपनी में काम दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 4.44 लाख की ठगी हो गई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मीना बाजार निवासी केसरी इंटरप्राइजेज के स्वामी पीयूष अग्रवाल ने बताया कि पांच फरवरी को गुड़गांव स्थित देहलीवरी प्राइवेट लिमिटेड के नामक कंपनी के प्रतिनिधि राजीव शुक्ला से व्यापार के संबंध में बातचीत हुई थी। आरोपी ने उससे अलग-अलग बहाने से 4.44 लाख रुपये वसूल किए। 12 मार्च को पंजीकरण शुल्क के नाम पर 45 हजार रुपये, 17 मार्च को जमानत राशि के नाम पर दो लाख रुपये, चार अप्रैल को कॉर्पोरेट पंजीकरण आईडी शुल्क के नाम पर 1.49 लाख रुपये और 13 अप्रैल को फायर सेफ्टी एनओसी के नाम पर 50 हजार रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए।
रकम जमा कराने के बाद जब आरोपी से संपर्क नहीं हो सका तो पीड़ित 14 अप्रैल को बताए गए पते पर गुड़गांव पहुंचा। वहां पता चला कि जिस कंपनी का नाम बताया गया था। वैसी कोई कंपनी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेल्हीवरी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने भी इस तरह की किसी प्रक्रिया या व्यक्ति से संबंध होने से इन्कार कर दिया।
धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली सितारगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें