रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन लगवाता व्यक्ति।
- फोटो : RUDRAPUR
जिले में सोमवार को कुल सात हजार, 78 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई। इसके साथ ही जिले में कोराना टीकाकरण अभियान करीब 43 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अब तक जिले में कुल छह लाख, नौ हजार, 91 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं।
विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर सोमवार को 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के कुल 6,803 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 3,205 लोगों ने पहली व 3,598 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। जबकि स्टॉक की कमी के कारण 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 275 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। कोरोना टीकाकरण अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने बताया कि जिले में अब तक 45 व इससे अधिक उम्र के तीन लाख, 25 हजार, 902 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
जबकि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के दो लाख, 308 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसके साथ ही 45 हजार, 816 फ्रंटलाइन वर्कर और 21 हजार, 65 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लग चुकी है। डॉ. मलिक ने बताया कि जिले में अब तक करीब 43 प्रतिशत टीकाकरण अभियान पूरा हो चुका है। जिले में करीब 14 लाख लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कुछ समय से जिले में वैक्सीन की कमी है। जैसे ही पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध होगी, वैसे ही टीकाकरण अभियान को और तेज किया जाएगा।