काशीपुर। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल और एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने चैती मंदिर में देवी भगवती बाल सुंदरी के दर्शन किए।
सोमवार को प्रशासनिक शिविर में डीएम ने मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती और अन्य अधिकारियों को पेयजल और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी बाजारों व जन सेवा शिविरों का निरीक्षण किया।
उन्होंने तमाशा बाजार में बनाए गए कृत्रिम तालाब के गेट पर दो बच्चों को करंट लगने की घटना को गंभीर मानकर जांच के निर्देश दिए। इधर, एसएसपी ने पुलिस महकमे की बैठक कर शांति व्यवस्था की समीक्षा की। वहां पर तहसीलदार संजय कुमार, जगदीश पंत, एसओ आईटीआई जसवीर सिंह आदि थे। इधर, मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि इस वर्ष मेले में चार दिनी धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।