फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल की फैक्ट्री में फिर पकड़ी गई यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की ग्रीन प्लाई कंपनी में बीती रात राजस्थान से यूरिया के ट्रक को रोक कर किसानों ने हंगामा किया। उन्होंने इसे खेती में इस्तेमाल होने वाली सब्सिडी युक्त यूरिया बताते हुए पुलिस को सूचना दी। कृषि विभाग ने जांच के लिए यूरिया का नमूना ले लिया है।
विज्ञापन


सिडकुल स्थित ग्रीन प्लाई फैक्ट्री में रविवार रात राजस्थान से यूरिया लाई जा रही थी। इसकी भनक लगने पर कुछ किसान मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसे खेती में इस्तेमाल होने वाली सब्सिडी युक्त यूरिया बताते हुए विरोध किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को सिडकुल चौकी में खड़ा करा लिया। सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने पहुंचकर यूरिया के नमूने लिए। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि यूरिया के नमूने ले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यूरिया उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली यूरिया मालूम पड़ रही है।
विज्ञापन


असल स्थिति नमूने की जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। इधर, सिडकुल चौकी इंचार्ज ने बताया कि ग्रीन प्लाई के एचआर हेड से इस बारे में बातचीत हुई तो उनका कहना था कि 22 मार्च को यूरिया का ट्रक गुजरात से चला और 25 की रात को उनकी कंपनी में पहुंचा। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा नमूने भरकर खाद को कंपनी के सुपुुर्द कर दिया गया है।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी सिडकुल की एक अन्य फैक्ट्री में भी यूरिया का ट्रक पकड़ा गया था। जांच में वह यूरिया खेती में इस्तेमाल किए जाने वाली खाद निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें