फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38th National Games: ब्रिटानिया चौक से पंतनगर एयरपोर्ट तक होगी रोड साइकिलिंग, मिली मंजूरी

Tue, 14 Jan 2025 02:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

38वें राष्ट्रीय खेल में रोड साइकिलिंग के लिए रूट तय कर दिया गया है। ओलंपिक संघ, पुलिस और प्रशासन के साथ डीओसी साइकिलिंग ने सिडकुल ब्रिटानिया चौक से पंतनगर एयरपोर्ट तक के 9.5 किलोमीटर तक की सड़क को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
सिडकुल रोड पर साइकिलिंग ट्रैक का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

38वें राष्ट्रीय खेल में रोड साइकिलिंग के लिए रूट तय कर दिया गया है। ओलंपिक संघ, पुलिस और प्रशासन के साथ डीओसी साइकिलिंग ने सिडकुल ब्रिटानिया चौक से पंतनगर एयरपोर्ट तक के 9.5 किलोमीटर तक की सड़क को हरी झंडी दी गई। इसी रूट पर साइकिलिंग के चार इवेंट होंगे।रोड साइकिलिंग के लिए पहले रेडिसन होटल के सामने से सिडकुल तक रूट तय किया गया था। हाईवे पर रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता होने से आवागमन बाधित हो सकता था।

विज्ञापन


सोमवार को ओलंपिक संघ के महासचिव डाॅ. डीके सिंह, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम मनीष बिष्ट और डीओसी साइकिलिंग प्रताप जाधव ने राजमार्ग का निरीक्षण किया। तय किया गया कि ब्रिटानिया चौक के 300 मीटर पहले कट से रोड साइकिलिंग की शुरुआत होगी। यहां से खिलाड़ी एयरपोर्ट के पहले वाले कट तक 9.5 किलोमीटर का चक्कर लगाएंगे। इस रूट पर महिला-पुरुष के चार इवेंट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें