फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाला अस्पताल के शिविर में 350 लोगों ने कराई निशुल्क जांच

विज्ञापन
काशीपुर उजाला अस्पताल के शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराते लोग। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए उजाला समूह के रामनगर रोड स्थित उजाला अस्पताल ने शनिवार को बाजपुर रोड स्थित गलबलिया इस्पात फैक्टरी के पास निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। 350 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। गलबलिया इस्पात प्रबंधन ने भी शिविर में सहयोग दिया।
विज्ञापन

लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए उजाला अस्पताल कई महीनों से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है। शनिवार को गलबलिया इस्पात फैक्टरी के पास शिविर लगाया गया। सुबह दस से शाम चार बजे तक चले शिविर में 350 लोगों ने अपनी जांच कराकर उजाला अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों से परामर्श लिया।
अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. कुलवीर विक्रम सिंह ने बताया कि शिविर में मरीजों के बीपी, शुगर, वजन, आंखों और बीएमआई की जांच की गई। आज के समय में असंतुलित खानपान और दिनचर्या में तनाव के कारण लोग अनेक प्रकार के रोगों का शिकार हो रहे हैं इनसे बचाव के लिए लोगों को खानपान और दिनचर्या के कामों में तनाव लेने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

समय- समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी करना चाहिए। शिविर में डॉ. अमित वात्सल्य, डॉ. एके सिरोही, अस्पताल के अश्विनी शर्मा, आरके तिवारी, पूजा उपाध्याय, कामिनी चौहान, मो. शैराज, गलबलिया इस्पात के प्रबंधक प्रमोद तोमर, वीरेंद्र शुक्ला, हरीश बिष्ट, प्रतीक यादव, प्रवेश कुशवाहा और सत्येंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें