फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

313 बेटिकट यात्री पकड़े, सवा लाख से अधिक जुर्माना वसूला

विज्ञापन
काशीपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के टिकट चेक करते अधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाकर तीन सौ से अधिक बेटिकट यात्रियों से सवा लाख से अधिक का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू के निर्देश पर रेलवे अधिकारियों की टीम ने आरपीएफ की मदद से रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी अभियान चलाया। टीम ने रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग की। कुछ बेटिकट यात्री टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। इस दौरान टीम ने स्टेशन से गुजरने वाली 60 पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते 313 यात्रियों को पकड़ा। उन्होंने सभी से एक लाख 38 हजार 485 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर लोगों पर जुर्माना लगाया मुख्य चल टिकट निरीक्षक हिमांशु पंत ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने और स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर 313 यात्रियों से 138485 रुपये वसूले। टीम में आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा, मुख्य चल टिकट निरीक्षक कैलाश कुमार सहित कई थे। ब्यूरो
विज्ञापन

पॉलिथीन मिलने पर दुकानदार पर 23,100 जुर्माना वसूला
किच्छा। आदित्य चौक के पास कुछ दुकानदारों की ओर से पॉलिथीन में सामान देने की सूचना आ रही थी। शनिवार सुबह अधिशासी अधिकारी संजीव मेहरोत्रा ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से घरेलू सामान खरीदने के लिए दुकानदार से लिस्ट लिखवाई। जब दुकानदार ने सामान पॉलिथीन में डालना शुरू किया तो ईओ ने फोन कर पालिका की टीम को बुलवा लिया। जांच में दुकान से 231 नग पॉलिथीन बरामद हुई। ईओ ने बताया की दुकानदार से 23100 रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी अलग-अलग दुकानदारों से सात हजार रुपये जुर्माना वसूूला गया है। टीम में महेश चंद शर्मा, आनंद सिंह नेगी, मोहम्मद ताहिर, प्रमोद पंत, हरीश नेगी, विजयंत चौधरी, जीवन किशोर सक्सेना आदि थे। इधर, नगरपालिका के चेयरमैन दर्शन कुमार कोली ने नागरिकों से पॉलिथीन उन्मूलन अभियान में सहयोग की अपील की है। उन्होने कहा कि सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कोई भी नागरिक पालिका को अपने सुझाव या शिकायत दे सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें