फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि अजय जायसवाल। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। रुद्रपुर में आयोजित नेताजी सुभाष ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में ठाकुरनगर ने टैगोर नगर को 71 रनों से करारी शिकस्त दी। पूर्व चेयरमैन अजय जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए ठाकुरनगर ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर टैगोर नगर के समक्ष 167 रनों का लक्ष्य रखा। टैगोरनगर के खिलाड़ी महज 13 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर मात्र 96 रन ही बना सके। 66 रनों का योगदान करने वाले ठाकुरनगर के मोहित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच में संजीत राय एवं रजक बाछाड़ अंपायर, रामचंद्र राय एवं विवेक राय ने आंखों देखा हाल सुनाया। वहीं, चिरंजीव सरकार एवं मधुसूदन घोष स्कोरर रहे। वहां पर आयोजन कमेटी अध्यक्ष रतन गोलदार, विवेकानंद राय, चिरंजीत, बृजेंद्र विश्वास, तपन मजूमदार, निर्मल सरकार, शिवम रस्तोगी, अंकित मित्तल, गोविंद किरतोनिया, बापी कुमार, पंकज हीरा, गोपाल हाजरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें