फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय बीज निगम हेमपुर में कर सकेगा एक लाख क्विंटल बीज का भंडारण

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राष्ट्रीय बीज निगम अब काशीपुर स्थित हेमपुर डिपो के क्षेत्रीय कार्यालय में एक लाख क्विंटल बीज का भंडारण कर सकेगा। सोमवार को राष्ट्रीय बीज निगम के अध्यक्ष/सह प्रबंधक निदेशक विनोद कुमार गौड़ ने यहां 30 हजार क्विंटल भंडारण क्षमता के नए गोदाम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने बताया कि नए गोदाम से क्षेत्रीय कार्यालय में बीज भंडारण की क्षमता बढ़ गई है। इससे किसानों को उन्नत प्रजाति के बीज मिलेंगे और बीज उत्पादकों को भी लाभ मिलेगा। यहां से पड़ोसी राज्यों को गुणवत्ता युक्त बीज की आपूर्ति कर उत्तराखंड बीज के क्षेत्र में और अधिक आत्मनिर्भर बनेगा। वर्तमान में निगम गेहूं, सरसों, मटर, धान, सोयाबीन सहित कुछ अन्य फसलों के करीब 50 हजार क्विंटल बीज का उत्पादन करता है। पर्वतीय क्षेत्र की फसलें जैसे मडुवा, चौलाई, हल्दी अन्य बीजों का उत्पादन भी किया जाता है। वहां पर क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. दीपक पांडे, डॉ. अजय कुमार गौड़, समर पाल, बलराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें