काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लॉयन सुरेश शर्मा ने वर्ष 2021-22 के लिए अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष शेरजंग सिंह धालीवाल ने क्लब की फेयरवेल एवं सोशल मीटिंग में शर्मा को लायंस क्लब की पिन लगाकर और गेवल सौंपकर अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। क्लब की नई टीम में सचिव हरिओम तोमर, कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, कशमीर सिंह, अमरदीप सिंह, मेंबरशिप चेयरपर्सन स्वतंत्र मेहरोत्रा, पीआरओ शैलेंद्र मिश्रा, टेमर सुशील मदान और टेल टिवस्टर सुरेंद्र कुमार बाठला को शामिल किया गया है। शर्मा के अध्यक्ष बनने पर क्लब के सदस्यों ने हर्ष जताया है। शर्मा ने कहा कि वह क्लब के सिद्धांतों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करेंगे। वहां लायन समरपाल सिंह ग्रेवाल, सुखविन्द्र सिंह, सतविन्दर सिंह, इन्दर सिंह, जगतार सिंह ढिल्लो, बल्देव सिंह, अमरीक सिंह, आरपी त्यागी आदि थे।