फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की लापरवाही से 24 बच्चे नहीं दे सके पीएमटी परीक्षा

Sun, 26 Jul 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलंबस स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से 24  से अधिक बच्चे अखिल भारतीय प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) देने से वंचित कर दिए गए।
विज्ञापन


 गुस्साए छात्रों ने स्कूल गेट पर प्रदर्शन कर रोष जताया। मगर प्रबंधन ने बात करने से भी मना कर दिया। शानिवार को एआईपीएमटी  के लिए मॉडल कालोनी स्थित कोलंबस स्कूल को केंद्र बनाया गया था।

 परीक्षा का समय दस से एक बजे निर्धारित किया गया था। लेकिन बच्चों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने नौ से लेकर साढ़े नौ बजे के बीच स्कूल परिसर में आए बच्चों को भी अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे करीब 24 से अधिक बच्चे परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो गए। अधिकांश बच्चे सितारगंज, किच्छा, अल्मोड़ा और बरेली से आए थे।

वहीं प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने इस बारे में बात करने से साफ मना कर दिया। यहां बता दें कि यह परीक्षा  तीन मई को हुई थी लेकिन पेपर लीक होने की वजह से पुन: परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें