कोलंबस स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से 24 से अधिक बच्चे अखिल भारतीय प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) देने से वंचित कर दिए गए।
गुस्साए छात्रों ने स्कूल गेट पर प्रदर्शन कर रोष जताया। मगर प्रबंधन ने बात करने से भी मना कर दिया। शानिवार को एआईपीएमटी के लिए मॉडल कालोनी स्थित कोलंबस स्कूल को केंद्र बनाया गया था।
परीक्षा का समय दस से एक बजे निर्धारित किया गया था। लेकिन बच्चों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने नौ से लेकर साढ़े नौ बजे के बीच स्कूल परिसर में आए बच्चों को भी अंदर नहीं जाने दिया।
इससे करीब 24 से अधिक बच्चे परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो गए। अधिकांश बच्चे सितारगंज, किच्छा, अल्मोड़ा और बरेली से आए थे।
वहीं प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने इस बारे में बात करने से साफ मना कर दिया। यहां बता दें कि यह परीक्षा तीन मई को हुई थी लेकिन पेपर लीक होने की वजह से पुन: परीक्षा आयोजित की गई।