फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की जद से हटाए जाएंगे 22 धार्मिक स्थल

Thu, 28 Dec 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर।
विज्ञापन
जसपुर में अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
प्रशासन ने हाइवे और अन्य सड़कों की जद में आ रहे 22 धार्मिक स्थलों को हटाने की कवायद शुरू कर दी है। धर्म स्थल प्रबंधन कमेटियों को नोटिस जारी कर 15 जनवरी तक खुद हटाने की मोहलत दी है। चार जनवरी को प्रशासन की टीम चिन्हित धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
बुधवार को अपने कार्यालय में एसडीएम दयानंद सरस्वती ने विभिन्न विभागों के अफसरों की बैठक ली। बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र में 22 धार्मिक स्थल ऐसे हैं, जो राष्ट्रीय राज्यमार्ग, अन्य जिला मार्ग, मुख्य जिला मार्ग की जद में आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि ऐसे धार्मिक स्थलों को हटाया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए चार जनवरी को वह संबंधित अधिकारियों समेत पुलिस प्रशासन के साथ इन धार्मिक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उनका प्रयास है कि 15 जनवरी तक धार्मिक स्थलों की समितियां खुद ही इन्हें हटा लें। अन्यथा प्रशासन को हटाना पड़ेगा। बैठक में ईओ नगर पालिका फईम खां, एई पीडब्लूडी अरुण कुमार, एई सिंचाई विभाग एमएस बोरा, एई पीडब्लूडी मोहम्मद इस्लाम, जेई सिंचाई विभाग अजय कुमार, कोतवाल अबुल कलाम, कुंडा एसओ सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
अतिक्रमण की जद में आ रहे कुछ धार्मिक स्थलों की चहारदीवारी और कुछ स्थल पूरी तरह हटाए जाएंगे। राजस्व एवं संबंधित विभागीय जांच टीम ने ऐसे स्थलों की पेमाइश कर ली है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -दयानंद सरस्वती, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें