फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पदों पर 22 प्रत्याशी मैदान में

Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। विज्ञान व कला संकाय प्रतिनिधि पद पर केवल एक-एक प्रत्याशी होने के कारण दोनों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। चुनाव में सात पदों पर 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


 
महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल चंद, पंकज यादव, अमित जोशी,   उपाध्यक्ष पद पर अमित चंद देउपा, अविनाश सिंह राणा व हरीश सिंह बिष्ट,  छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पूजा व रेखा भंडारी, सचिव पद पर संदीप सिंह धामी,  सूरज सिंह बोरा, सूरज सिंह मेहरा चुनाव मैदान में है। संयुक्त सचिव पद पर आनंद गिरी, कमल  सिंह बोरा, पवन सिंह, पवन सिंह राणा, सुरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर कुंडल  सिंह, राजू बसेड़ा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर कैलाश चंद्र भट्ट,  ललित मोहन व सोहेल अहमद चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञान संकाय के लिए सोनी  सुयाल तथा कला संकाय के लिए पूजा चंद निर्विरोध चुना जाना तय है। आठ अक्तूबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए कालेज में नौ बूथ बनाए गए हैं। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार चुनाव में प्रवक्ताओं के अलावा तीस शिक्षक बीआरसी से आएंगे। सुबह साढ़े नौ बजे से मतदान दो बजे तक चलेगा। चार बजे के बाद मतगणना होगी चुनाव घोषित होने के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें