आपका खून बचा सकता है किसी की जान
काशीपुर। आपका खून किसी की जान बचा सकता है। अगर आप चाहे तो अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में भाग लेकर किसी की जान बचा सकते हैं।
सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में रक्त्दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रक्तदान के बारे में जागरूक किया जाएगा।
शिविर में रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। शिविर में एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल की ब्लड बैंक यूनिट की टीम सहयोग करेगी। शिविर में कोई भी रक्तदाता पहुंचकर रक्तदान कर सकता है।
45 लोगों ने किया रक्तदान
रुद्रपुर। भूमिहार ब्राह्मण समाज उत्तराखंड की ओर से रुद्रपुर ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 45 लोगों ने रक्तदान किया।
वहां ब्लड बैंक प्रभारी जेएल चौधरी, विवेक चौहान, अंकुर राय, शुभम राय, नितिन राय, तेज बहादुर राय, कमल सिंह, मुकेश राय, शैलेंद्र सिंह आदि थे।