फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य की छह चीनी मिलों पर किसानों का 86 करोड़ रुपए बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। गन्ना पेराई का नया सत्र शुरू हो गया है, लेकिन किसानों का पिछले सत्र का भी बकाया भुगतान नहीं हो सका है। राज् की छह चीनी मिलों पर सत्र 2016-17 का 86 करोड़ रुपये बाकी है, जिसमें से दो चीनी निगम की मिलों पर 15 करोड़ 4 लाख और तीन सहकारी मिलों पर 20 करोड़ 72 लाख रुपये की देनदारी है। हरिद्वार की एकमात्र निजी चीनी मिल इकबालपुर पर 50 करोड़ 92 लाख रुपये बाकी है।
चीनी मिलों द्वारा समय पर गन्ना का भुगतान नहीं करने से किसानों का गन्ना उत्पादन से मोह भंग होने लगा है। नियमानुसार गन्ना तुलने के 15 दिन में भुगतान हो जाना चाहिए, लेकिन मिलें साल भर तक भुगतान नहीं करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी रकम पर किसानों को ब्याज भी नहीं दिया जाता है, जबकि किसानों से बैंक ब्याज वसूलती हैं। गन्ना आयुक्त के जनसंपर्क अधिकारी कमल जोशी ने बताया सहकारी चीनी मिल सितारगंज पर 5 करोड़ 83 लाख 52 हजार, बाजपुर पर सात करोड़ 68 लाख 16 हजार, नादेही मिल पर सात करोड़ 21 लाख 22 हजार, किच्छा मिल पर 8 करोड़ 54 लाख, डोईवाला मिल पर 6 करोड़ 50 लाख 25 हजार रुपये बाकी हैं। इधर संयुक्त गन्ना आयुक्त सीएस इमलाल ने बताया कि चीनी निगम और सहकारिता की चीनी मिलों पर 35 करोड़ 77 लाख रुपये बाकी हैं। सरकार जल्दी ही भुगतान कर देगी। बाजपुर चीनी मिल के प्रबंधक केके मिश्रा ने कहा पेराई सत्र 2017-18 का भुगतान निर्धारित समय पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें