फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम प्रथम वर्ष में 200 बच्चे फेल, हंगामा

विज्ञापन
रुद्रपुर कॉलेज में प्राचार्य डॉ. केके पांडेय को ज्ञापन सौंपते छात्र। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
-
विज्ञापन

रिजल्ट दोबारा घोषित करने के लिए छात्रों का हंगामा
बीकॉम प्रथम वर्ष में कुमाऊं विवि के 200 छात्र फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से घोषित रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के बीकॉम प्रथम वर्ष में करीब 200 बच्चों के अनुत्तीर्ण होने से छात्र-छात्राएं भड़क उठे। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परीक्षा परिणाम दोबारा घोषित करने की मांग की। इसको लेकर उन्होंने शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. केके पांडेय के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा।
आक्रोशित छात्रों ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति ने कोरोना महामारी को देखते हुए बीकॉम, बीएससी व बीए प्रथम वर्ष का रिजल्ट लिखित परीक्षा के 70 प्रतिशत व 12वीं के 30 प्रतिशत अंकों के आधार पर घोषित करने का मौखिक आदेश दिया था। लेकिन परीक्षाफल घोषित करने में उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया गया। इस कारण रुद्रपुर कॉलेज के बीकॉम प्रथम वर्ष के करीब 500 छात्र-छात्राओं में से 200 फेल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही दोबारा सही परीक्षाफल घोषित नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। वहां पर रचित सिंह, राहुल गुप्ता, चंदन भट्ट, कैलाश राठौर, ललित शर्मा, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
---
फोटो- 17 आरडीपी 03पी- रुद्रपुर कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें