खटीमा। स्थानीय प्रशासन ने लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने नगर के जीजीआईसी समेत कई बूथों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि तहसील क्षेत्र में 207 बूथ हैं।
अभी निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी नहीं हुई हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से चुनाव से पहले तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया कि तहसील के अंतर्गत खटीमा विस क्षेत्र में 134 और नानकमत्ता विस क्षेत्र के हिस्से में 73 बूथ हैं।
इन बूथों में सुरक्षा को लेकर मंगलवार को एसएसआई देवेंद्र गौरव के साथ पुलिस टीम ने जायजा लिया। एसएसआई ने बताया कि जीजीआईसी, इस्लामनगर, उमरूखुर्द आदि बूथों का जायजा लिया गया। उधर, तहसील प्रशासन की भी अन्य व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण का क्रम जारी है।