फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम नहीं लगा पाया लाल निशान, अब दो से हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर की लापरवाही के कारण अतिक्रमणकारियों को फिर से मोहलत मिल गई है। नगर निगम के अधिकारी तय समय तक चिहिन्त अतिक्रमण पर लाल निशान पूरे करके रिपोर्ट जिला प्रशासन को नहीं दे सका था। जिला प्रशासन ने मुख्य नगर आयुक्त को 29 अप्रैल तक हर हाल में चिन्हिकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रुद्रपुर में नगर निगम ने बाजार क्षेत्र में 1188 अतिक्रमण चिन्हित किए थे। लेकिन निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण 25 अप्रैल तक भी लाल निशान लगाने का कार्य पूरा नहीं हो सका था। इसका फायदा अतिक्रमणकारियों को मिल गया है।

डीएम नीरज खैरवाल ने बताया कि नगर निगम प्रशासन को 29 अप्रैल तक हर हाल में चिन्हित अतिक्रमण पर लगाये गये लाल निशान की रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इसके बाद दो मई से बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन अतिक्रमणकारियों ने अभी अतिक्रमण नहीं तोड़ा है।
विज्ञापन


उनके अवैध निर्माण को चिन्हित कर जेसीबी से तोड़ा जाएगा। उधर, जिला प्रशासन का दबाव पड़ने पर बुधवार को भी नगर निगम की टीम बाजार क्षेत्र में लाल निशान लगाती हुई नजर आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें