फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू नहीं छोड़ी, कलम को मजबूती से पकड़े रखा: बेबी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। उत्तराखंड बोर्ड की 11वीं कक्षा की हिंदी पुस्तक में शामिल सत्य कहानी आलो आंधारि की प्रख्यात बंगाली लेखिका बेबी हालदार ने कहा मनुष्य को अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी चाहिए। संघर्ष के बिना सफलता संभव नही है।
विज्ञापन


रविवार शाम को शिवपुर स्थित द्रोण कालेज परिसर में मासिक पत्रिका प्रेरणा अंशु द्वारा आयोजित इनसे मिलिए कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची बेबी हालदार का भव्य स्वागत हुआ। बेबी हालदार ने अपने संघर्ष को बच्चों और शिक्षकों के बीच साझा किया। उन्होंने कोलकाता से लेकर गुड़गांव तक के सफर के बारे में जानकारी देकर अपने संघर्षों की कहानी बया की।

कहा कि उन्होंने आज भी झाड़ू नहीं छोड़ी, मगर कलम को मजबूती से पकड़कर रखा। इस दौरान बच्चों ने बेबी से तमाम सवाल किए, जिसके जवाब उन्होंने सहजता से दिए। कार्यक्रम में प्लास विश्वास, प्रियवंद, गुरमीत कौर, हीरा जंगपांगी, शमशेर सिंह, सीमा सरकार, सुनील पंत, हिमांशु सरकार, सुभाष व्यापारी, महेंद्र राणा, रूपेश सिंह, हर्षवर्धन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें