फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार तीन युवकों में एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
एनएच-74 पर कई माह से एक निजी कंपनी द्वारा फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें मिट्टी डालने का काम ठेकेदार पदम जैन ने लिया है। ठेकेदार के पास ग्राम गेवीपुर हिसार (हरियाणा) निवासी सोनू (25) पुत्र देवराज और गांव के ही रवि, जितेंद्र मुंशी के पद पर काम कर रहे थे। तीनों ही बरखेड़ी में किराए पर एक साथ रहते थे।
विज्ञापन

सोमवार शाम तीनों ट्रैक्टर पर सवार होकर निर्माणाधीन फोरलेन पर काम कर वापस लौट रहे थे। लोहियापुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके दो अन्य साथी सकुशल बच गए। साथियों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक सोनू चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें