फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रेक के पास मिला अज्ञात वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में रामनगर मार्ग स्थित एसआरएफ फैक्ट्री के पीछे रेलवे क्रॉसिंग के पास 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई पहचान नहीं पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रामनगर रोड पर एसआरएफ फैक्ट्री के पीछे मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा है। उपनिरीक्षक विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पैंट की जेब में 20 रुपये और एक चश्मा मिला। शरीर पर चोट के कोई जाहिरा निशान नहीं मिले। उपनिरीक्षक फर्त्याल ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकला था। ऐसा प्रतीत होता है कि जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें