फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन बिछाने के विरोध में उतरे व्यापारी

Fri, 15 Mar 2019 12:15 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
दिनेशपुर में बैठक करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की ओर से नगर के बाजार में बीचोंबीच ले जाई जा रही 33 हजार की हाईटेंशन लाइन का व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया है। बृहस्पतिवार को बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी सूरत में बाजार के बीच में हाईटेंशन लाइन नहीं बिछाने देंगे। 
विज्ञापन


बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए जाफरपुर में 220 केवी का पावर हाउस बनाया जा रहा है। दिनेशपुर बिजलीघर के लिए सड़क किनारे होते हुए पोल खड़े कर एक और अतिरिक्त 33 हजार की नई लाइन बिछाने का काम चल रहा है। 

छह माह पहले लोगों के विरोध के चलते ऊर्जा निगम को लाइन बिछाने का काम रोकना पड़ा था। तब निगम ने लाइन को नगर के बाहर से बिजलीघर तक ले जाने का भरोसा दिया था। मगर बीते रविवार से निगम ने फिर नगर के बीच से लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया। इसके विरोध में व्यापार मंडल के आह्वान पर दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक हुई। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने तत्कालीन जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया कि नगर के बीच से 11 हजार की हाईटेंशन लाईन बिछाई गई थी, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी हैं। सात माह पहले भी थाना परिसर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक मैकेनिक की मौत हुई थी। साथ ही एक व्यापारी की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग, भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु सरकार, विजय मंडल, सुभाष सरकार, सभासद प्रोजित मंडल, सुनीला मिस्त्री, सुकुमार सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष शुभाषेंदु सरकार, सुधीर राय, नरेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें