फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक: पीएम को भेजा पांच सूत्रीय मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में अधिवक्ताओं और उनके परिवार के लिए बीमा, पांच वर्ष तक के नए अधिवक्ताओं को दस हजार मानदेय देने, अधिवक्ता अथवा परिवार में किसी व्यक्ति के आकस्मिक निधन पर सहायता मुहैया कराने के लिए बजट आवंटित करने की मांग की।
विज्ञापन


इसके साथ ही समस्त बार एसोसिएशनों का भवन, लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी, इंटरनेट और महिलाओं के लिए अलग से सुविधा मुहैया कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में हरियाणा की तर्ज पर अधिवक्ताओं को सस्ते मकान उपलब्ध कराने सहित कुल पांच प्रस्ताव पारित किए गए। अंत में पारित प्रस्ताव को प्रधानमंत्री को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश बिष्ट और संचालन स्नेहप्रभा ने किया। वहां पर महेश जोशी, केडी भट्ट, नरेश चंद्र पांडे, रामवचन, साबिर हुसैन, वीके सक्सेना, पुष्कर सिंह राणा, गोपाल सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें