फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद भी नहीं मिला राजमिस्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में दस दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए राजमिस्त्री का अब तक कहीं पता नहीं चला है। दर्जनों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। शनिवार को पुलिस ने कुछ लोगों को कोतवाली बुलाकर उक्त राजमिस्त्री के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन

जसपुर खुर्द पाकीजा कॉलोनी निवासी यूसुफ (32) पुत्र इस्माइल 19 दिसंबर को भवन निर्माण के कार्य की देखरेख करने के लिए महेशपुरा गया था, लेकिन तब से उसका पता नहीं लग सका। 20 जून की सुबह उसकी मोटरसाइकिल (यूके06एस/1338) मोहल्ला महेशपुरा में वाल्मीकि धर्मशाला के पास दीवार के सहारे खड़ी मिली थी। 23 जून को उसके भाई मो. फारुख ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लापता राजमिस्त्री का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार रात दर्जनों की संख्या में लोग बसपा नेता हसीन खान के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल चंचल शर्मा से मुलाकात की। शनिवार को बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जयपाल सिंह ने लापता राजमिस्त्री से भवन का निर्माण करा रहे लोगों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें