काशीपुर में मंडलीय प्रबंधक (तकनीकी) अनूप रावत ने प्रभारी एआरएम के साथ रोडवेज डिपो की कार्यशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रविवार को हरिद्वार की दो, आगरा की लिए एक, टनकपुर मार्ग की दो बसों को हटाकर रामनगर डिपो भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा 10 बसे मुरादाबाद डिपो से मांगी गई है। रामनगर डिपो की 17 बसें दिल्ली के लिए चलती हैं।
शनिवार को रावत ने प्रभारी सहायक महाप्रबंधक मोहन राम आर्य के साथ रोडवेज डिपो की कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बसों की जांच के लिए बन रहे नए स्टैंड, स्टोर में पार्ट्स की कमियों, हाजिरी रजिस्टर, डीजल कक्ष, संचालन कक्ष का निरीक्षण किया। कर्मचारियों ने स्टोर में टायर, बैट्री व अन्य पार्ट्स की कमी होने की बात कही। जिस पर अनूप रावत ने मुख्यालय महाप्रबंधक तकनीकी दीपक जैन को फोन पर कार्यशाला में पार्ट्स कमी को अवगत कराया। साथ ही कार्यशाला में पार्ट्स की समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों से पीक सीजन में कम से कम छुट्टी लेने को कहा। प्रभारी एआरएम आर्य और कार्यशाला प्रभारी रामनगर मोहम्मद यामीन ने बताया कि रविवार को छुट्टियां खत्म हो रही है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भारी संख्या होगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए काशीपुर डिपो की आठ बसें रामनगर से दिल्ली जाती है।