फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ग्राम पंचायतों को मिली 18.51 करोड़ की राज्यवित्त पहली किस्त

Tue, 26 Aug 2025 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
28 अगस्त को पहली बैठक में बनेगी विकास की कार्ययोजना
विज्ञापन

रुद्रपुर। नई ग्राम पंचायतों के लिए खुशखबरी है। उनके निर्वाचन के साथ ही पंचम राज्यवित्त की पहली किस्त आ गई है। 27 अगस्त को शपथ ग्रहण के बाद अगले दिन पहली बैठक में विकास कार्यों की योजना तैयार कर ग्राम पंचायतें काम शुरू कर देंगी।
राज्य सरकार की तरफ से ग्राम पंचायतों की परिसंपत्तियों के रखरखाव, निर्माण आदि मद में पंचम राज्यवित्त की पहली धनराशि तो त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए जारी आदर्श आचार संहिता के दौरान ही आ गई थी। इस दौरान आचार संहिता प्रभावी होने से धनराशि वितरित नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दो अगस्त को आचार संहिता हटते ही ब्लाॅकवार इसका निर्धारण करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 18.51 करोड़ की धनराशि भेज दी गई। हालांकि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल शुरू न होने से यह धनराशि अभी तक डंप है। 27 को निर्वाचित प्रधानों के शपथ ग्रहण और 28 को ग्राम पंचायत की पहली बैठक के बाद इस धनराशि का उपभोग होगा। डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल ने बताया कि सभी विकास खंड़ों को धनराशि भेज दी गई है। पहली बैठक में कार्ययोजना तैयार कर ग्राम पंचायतें काम कराना शुरू कर सकती हैं।

ब्लॉकवार धनराशि का विवरण
ब्लाॅक - धनराशि (लाख में)
1- खटीमा 336.65
2- सितारगंज 353.58
3- रुद्रपुर 211.88
4- गदरपुर 263.38
5- बाजपुर 276.08
6- काशीपुर 169.43
7- जसपुर 240.86
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें