फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस नगर के 172 स्कूलों में होगा राष्ट्रीय सर्वेक्षण

Thu, 26 Oct 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण को लेकर बैठक करते एडीएम जगदीश कांडपाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के 172 स्कूलों में केंद्र सरकार की ओर से सर्वेक्षण किया जाएगा। इसमें बच्चों की मूल्यांकन परीक्षा केंद्र सरकार की एजेंसी लेगी। नेशनल अचिवमेंट सर्वे (एनएएस) के तहत कक्षा तीन, पांच व आठ के 4079 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

 
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत एनसीईआरटी नई दिल्ली की ओर से 13 नवंबर को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तिथि निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत कक्षा 3, 5 एवं 8 को प्रारंभिक शिक्षा की प्रतिनिधि कक्षाएं मानते हुए इनमें अध्ययनरत विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर को परखा जाएगा। यह सर्वेक्षण राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में किया जाएगा। इसके लिए जिले के 172 विद्यालय चिन्हित किए गये हैं।

इस सर्वे के सफल संचालन के लिए एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल को जिला नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कांडपाल ने सर्वे को लेकर सभी एसडीएम, बीडीओ एवं शिक्षा महकमे के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि एनएएस के सर्वेक्षण के लिए ब्लॉक वार एसडीएम एवं बीडीओ को प्रेक्षक तथा सीइओ को कार्यक्रम समन्वयक तथा डायट के प्राचार्य एवं डीईओ प्राथमिक को सह समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन


जिन विद्यालयों का सर्वेक्षण किया जायेगा उन्हें दो दिन पूर्व सर्वेक्षण की सूचना दी जायेगी। डायट के प्रवक्ता मनोज पांडे ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिये सर्वे की विस्तार से जानकारी दी। डायट प्राचार्य धरम सिंह रावत ने बताया कि जिले के कुल 172 विद्यालयों का सर्वेक्षण किया जाना है। 4079 छात्र सर्वेक्षण हेतु चयनित किये गये हैं। कार्यक्रम के लिए 271 क्षेत्र अन्वेषक नामित किये गये हैं। बैठक में डीईओ डॉ0 पीएन सिंह, एसडीएम रोहित मीणा, विनीत तोमर, नरेश चंद्र दुर्गापाल, विजयनाथ शुक्ल आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

................................ 
फोटो-25आ रडीपी13पी। रुद्रपुर कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते एडीएम जगदीश कांडपाल। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें