लालपुर/सुल्तानपुर पट्टी। लोनिवि की ओर से मरम्मत की गई सड़कें छह माह भी नहीं टिक पाईं। भारी बरसात और नालियों का पानी चोक होने की वजह से सड़के पूरी तरह उखड़ गई हैं।
लोनिवि खमरिया रोड, महाराजपुर रोड, महराया रोड, मिलख रोड सहित कई सड़कों की मरम्मत का कार्य किया था। कुछ समय बाद ही सड़कें उखड़कर गढ्ढों में तब्दील हो गयीं। ग्रामीणों ने जल्द सड़कें ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इधर, ईई जीवन पंतोला ने बताया कि विभाग के पास बजट की कमी है, फिर भी बरसात के बाद सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। सुल्तानपुर पट्टी में लगातार हो रही बारिश से एनएच 74 राजमार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बड़े वाहनों की आवाजाही से सड़क पर धूल उड़ती रहती है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।