फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर मुंदरिये तेरा कौन विचारा हो....

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर जिले में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम को विभिन्न स्थानों पर गाजे बाजों के साथ विधि विधान से सांझी लोहड़ी जलाई गई और लोहड़ी के परंपरागत गीत गाये गये।
विज्ञापन

शनिवार को पंजाबी समाज के लोगों ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। शाम को लोगों ने ढोल की थाप पर नाच गाकर खुशी का इजहार किया। जगह-जगह लोहड़ी के परंपरागत गीत सुंदर मुंदरिये तेरा कौन विचारा हो....की धूम भी रही। शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में सांझी लोहड़ी प्रज्जवलित की गयी। यहां पर स्री सनातन धर्म स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने लोक गीत गाकर लोहड़ी की महिमा को प्रस्तुत किया। इसके बाद पंडित बैकुंठ शास्त्री और पंडित नारद ने मंत्रोच्चारण के साथ लोहड़ी का पूजन किया। इसके बाद श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष नंद लाल भुड्डी एवं सरपरस्त हरी चंद्र मिड्डा ने संयुक्त रूप से लोहड़ी प्रज्वजलित की। वहां पर महेश बब्बर, तिलकराज घई, विजय जग्गा, नरेश अरोरा, राकेश सुखीजा, हरीश सुखीजा, सुरेश राजदेव, दीपक गुगलानी आदि थे। लोहड़ी पर बाजारों में भी दिन भर खूब चहल पहल रही। बाजार में लोगों ने मूंगफली और रेवड़ी की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें