फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी ड्यूटी बोर्डरा आकाश का तारा...........

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में शैल सांस्कृतिक समिति के बैनर तले दो दिनी उत्तरायणी महोत्सव का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। पर्वतीय संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य और लोकगायक शेखर अधिकारी के गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।। मुख्य आकर्षण नंदा राजजात यात्रा की झांकी थी।
विज्ञापन

शनिवार को गांधी पार्क में मुख्य अतिथि सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विशिष्ट अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर सोनी कोली, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा ने महोत्सव का उद्घाटन किया। 31वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने प्रचलित गीतों की धुन बजाई। कोश्यारी कुमाऊंनी में बोले कि तुम सबन कै घुघतिया, लोहड़ी, मकर संक्रांति की भौते भौत बधाई छू। उन्होंने महोत्सव की आयोजन समिति को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर सोर घाटी पिथौरागढ़ के छोल्यारों ने प्रस्तुति दी।
स्कूली बच्चों ने बेडु पाको बारामासा, ठंडो रे ठंडो, तू ही तो दिल में आदि पर प्रस्तुतियां दी। लोकगायक शेखर अधिकारी ने ‘मेरी ड्यूटी बोर्डरा ओ आकाश का तारा’ गीत से समां बांध दिया। परिवर्तन सेवा समिति चकरपुर की टीम ने जै बोला जै भगोति नंदा गीत के साथ नंदा राजजात यात्रा की झांकी निकाली। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। वहां पर समिति अध्यक्ष भारत लाल शाह, मंत्री दिवाकर पांडे, नरेंद्र रावत, गोपाल पटवाल, सुरेश परिहार, मीना शर्मा, पंडित नीलांबर जोशी, भारत भूषण चुघ, जानकी तिवारी, भुवन लोहनी आदि थे।
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रमों से उत्तरायणी महोत्सव का आगाज
नंदा राजजात यात्रा की झांकी ने मन मोहा

फोटो से उकेरा प्रस्तावित विस्थापन का दर्द
रुद्रपुर। गांधी पार्क में क्रिएटिव उत्तराखंड संस्था के स्टॉल में विनीता यशस्वी, अमित शाह, मयंक आर्या सहित उत्तराखंड के 11 छायाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। यह चित्र उत्तराखंड की संस्कृति, सुंदरता, जल, जंगल, जमीन से संबंधित थे। कवि और छायाकार अनिल कार्की के पंचेश्वर डूब क्षेत्र के फोटो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। संस्था के संयोजक हेम पंत ने बताया कि चित्रों की बिक्री से होने वाली आय को पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन पिथौरागढ़ को दान किया जाएगा।

मडुवे की कचौड़ी और झुंगरे की खीर का जायका
रुद्रपुर। महोत्सव में पहाड़ी व्यंजन के स्टॉल पर मडुवे की कचौड़ी और झुंगरे की खीर लोगों को खूब भाई। इसके अलावा गहत की दाल, भट्ट और मडुवे का आटा भी लोगों ने जमकर खरीदा।


भगत दा तो हमेशा पैदल रैनी
रुद्रपुर। उत्तरायणी महोत्सव के मंच पर उद्घोषक हेमंत बिष्ट ने कि सांसद कोश्यारी जी को विलंब हो रहा है और उन्होंने हेलीकाप्टर में जाना है। इस पर कोश्यारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भगत दा तो हेलीकाप्टर नि हमेेशा पैदल रैनी। कहा कि राजयात्रा उनको दिखाई जाए, जिन्हें भविष्य में राज करना है। वह तो अब बुड्ढे हो गए हैं। कहा कि बच्चों को भले ही घुघुता मत दो मगर उनकी प्रस्तुतियों के लिए तालियां जरूर बजा दो। हालांकि भगत दा ने पहले आयोजन समिति को तीन लाख देने की घोषणा की थी मगर महामंत्री दिवाकर पांडे और अन्य पदाधिकारियों की गुजारिश पर उन्होंने इसे बढ़ाकर पांच लाख की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें