सितारगंज। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल ही गिरफ्तारी की मांग की है।
बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि खुनसरा गांव निवासी शिवओम अपने साथियों हरीश और राम सिंह की मदद से बीती 11 मई को गांव की किशोरी को अगवा कर ले गया था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। बावजूद इसके आरोपी नहीं पकड़े गए। उन्होंने किशोरी बरामद करने की मांग की।
वहां पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, मोनू त्रिपाठी, सोना सिंह, सरताज अहमद, विक्कर सिंह, पूरन सिंह, रोहित सिंह, गुड्डू यादव, प्रभात सिंह, राजपाल, प्यारे लाल, मोहन सिंह, दुर्गा प्रसाद, रघुवीर सिंह, शेर सिंह आदि थे।