खटीमा। अलक्ष्या पब्लिक स्कूल में विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक संस्थापक मधुसूदन दास गोस्वामी, प्रबंधक विनोद बोरा, प्रधानाचार्य डीडी राना, अकादमिक मेंटर बीसी जोशी ने किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के साथ ही कक्षा 10 एवं 12वीं सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी पुरस्कृत किए गए।
कार्यक्रम में 12वीं के कालेज टॉपर हिमांशु बिष्ट 95 प्रतिशत को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्तिपत्र, कौशल चंद-94.4, अभिनव भंडारी-92.4, दिव्यांशु फुलेरा-91.6, अमित पांडे 90 प्रतिशत अंक वालों को ट्रॉफी और मेडल दिया गया।
10वीं कक्षा में मानसी शर्मा को 97.8 प्रतिशत अंक लाकर टॉप करने पर स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र दिया गया। इसके साथ ही निकिता ढेक 95.6, मानव पांडे 95.4, कुणाल वल्दिया-93, पूजा बिष्ट 91.6, वाणी पाठक 90.6 प्रतिशत अंक को भी सम्मानित किया गया।
दोनों कक्षाओं के विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक वाले छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुमाऊंनी, राजस्थानी, पंजाबी गीत भी पेश किए गए। वहां पर तमाम अभिभावक एवं शिक्षक आदि थे।