फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता में साई काशीपुर के 11 पहलवान करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ऑल इंडिया साई सोनीपत में होने वाली तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाने के लिए काशीपुर साई के 11 पहलवान खूब पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन


काशीपुर साई सेंटर के 16 पहलवान कुश्ती का प्रशिक्षण लेते हैं। 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक सोनीपत में ऑल इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। चयनित 11 खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

इसमें 50 किग्रा भार वर्ग में सलोनी, 51 किग्रा में जुल्फीकार, 55 किग्रा में विकास, 60 किलोग्राम वर्ग में शिवम कुमार, 63 किलोग्राम में मोहम्मद साफाद, 65 किलोग्राम ग्रीको में रवि, 65 किलोग्राम फ्री स्टाइल में हैदर अली, 74 किग्रा में शिवा कुमार, 86 किग्रा में निशांत गुर्जर, 92 किग्रा में उमंग, 97 में सूरज का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पहलवान पदक हासिल करने के लिए चार से पांच घंटे अभ्यास कर रहे हैं। साई प्रभारी सीएस नेगी ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में साई काशीपुर के 11 पहलवान प्रतिभाग करेंगे। सभी पहलवान खूब मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें