फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लिए बागियों के साथ अपने भी बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। टिकट कटने से नाराज ममता रानी के बाद मंगलवार को सुनील आर्या ने मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा दी है। सुनील को टिकट की दौड़ में मजबूत माना जा रहा था। पर्दे के पीछे सुनील के साथ कांग्रेस से नाराज चल रहे लोग भी बताए जाते हैं।
विज्ञापन


इन दोनों की दावेदारी के साथ ही कांग्रेस के लिए भी पार्षद के टिकट वितरण से नाराज नेता भी मुसीबत का सबब बने हैं। कांग्रेस के कार्यक्रमों में अक्सर दिखाई देने वाले युवा चेहरे भी नामांकन जलूस से गायब थे। ये नेता दबी जुबान टिकट वितरण में उनकी अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। पार्षद का टिकट नहीं मिलने से नाराज एक नेता की समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों से हैं। वहीं ट्रांजिट कैंप और रंपुरा से असंतुष्ट नेताओं के इस्तीफे से भी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें