काशीपुर। विधायक आदेश चौहान ने पौराणिक धार्मिक स्थल को संरक्षित कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल द्रोणसागर, गौविषाण टीला और चैती मैदान का धार्मिक महत्व है।
यहां से खुदाई में मिले भगवान त्रि-विक्रम और नरसिम्हा की मूर्ति को वापस लाने, इन स्थलों को संरक्षित कर पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने और चार धाम यात्रा मार्ग से जोड़ने की मांग की। कहा कि वह इस स्थलों को पर्यटन में शामिल करने के संबंध में जिलाधिकारी से बात कर चुके हैं।