फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान की मांग को ठेकेदारों ने किया लोनिवि के ईई का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। लोनिवि पर ठेकेदारों का करीब सात करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। भुगतान की मांग को लेकर लोनिवि ठेकेदार संघ ने ईई का घेराव किया। एक पखवाड़े के भीतर बकाया राशि का भुगतान न होने पर ठेकेदारों ने विभागीय कार्य बंद कर बेमियादी धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को लोनिवि ठेकेदार संघ की बैठक में कहा गया कि वर्ष 2015 के दौरान काशीपुर, जसपुर और बाजपुर के ठेकेदारों द्वारा जिला योजना में किए गए कार्यों का करीब सात करोड़ रुपये का भुगतान बकाया चल रहा है। इस संबंध में दर्जनों बार विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया जा चुका है लेकिन हर बार बजट उपलब्ध न होने की बात कही जाती है।

इसके चलते ठेकेदारों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। ठेकेदार संघ के अध्यक्ष कमलेंद्र चौधरी और उपाध्यक्ष साजिद नदीम के नेतृत्व में दर्जनों ठेकेदारों ने लोनिवि के ईई यूसी बहुगुणा का घेराव किया। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि वर्ष 2015 में जिला योजना के तहत हुए विकास कार्यों की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो पंद्रह दिन बाद वे विभागीय कार्यों का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


ईई ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिलाया। घेराव करने वालों में संघ के सचिव मुकेश गोयल, मनुप्रताप शर्मा, जसपाल मित्तल, एसके चौहान, सतीश कुमार, मो. तस्लीम, कमाल हसन, जसवीर सिंह, जाकिर हुसैन, नामे अली, राजकुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें