फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट के लिए 14.54 करोड़ मंजूर

Sat, 29 Nov 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण पूरा कराने के लिए शासन स्तर से डीपीआर को स्वीकृति मिल गई है। जल्दी ही धनराशि मिलने पर रुका कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन




नगर निगम के कचनालगाजी में बनाए गए ट्रंचिंग ग्राउंड में लगभग 2.215 हेक्टेयर भूमि पर 14.54 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। क्लस्टर में काशीपुर, जसपुर और महुआडाबरा आदि के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का निस्तारण किया जाएगा।
सहायक नगर आयुक्त कमल सिंह मेहता ने बताया कि काशीपुर क्षेत्र से प्रतिदिन 65 से 70 मैट्रिक टन कूड़ा निकलता है। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ों के पहाड़ को खत्म करने के लिए बीते वर्ष से प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए ट्रंचिंग ग्राउंड की भूमि पर प्लांट तक जाने के लिए सड़क व स्ट्रक्चर तैयार कर लिया गया है। धनराशि की कमी के कारण निर्माण कार्य अधर में लटक गया था। इसके लिए डीपीआर बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। शासन को भेजी गई डीपीआर पर शासन की स्वीकृति मिल गई है। लगभग एक सप्ताह में इसका आदेश जारी होने की उम्मीद है। धनराशि अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य को शुरू करा दिया जाएगा। इस प्लांट का संचालन नगर निगम की ठेकेदार कंपनी एमएसडब्ल्यूएम करेगी और वह ही इसका निस्तारण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें