खटीमा। सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय ने टीम के साथ राजकीय इंटर कॉलेज बंडिया में पहुंचकर साइकिल से स्कूल आने वाले बच्चों की साइकिलों पर रिफ्लेक्टर लगवाए। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
इस दौरान उन्होंने बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। एसआई उपाध्याय ने कहा कि कोहरे में पास आए वाहन भी नजर नहीं आते हैं इसलिए सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए और मार्ग पर सदा बायीं ओर चलना चाहिए। वहां हरेंद्र थापा, मुकेश वर्मा, मोहन सिंह आदि थे।