फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर भूतपुरी मार्ग पर गडढों में फसें ट्रकों से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। भारी बारिश के कारण जगह-जगह सड़क में गड्ढे बन गए हैं। जसपुर-भूतपुरी मार्ग पर ग्राम राजपुर नादेही में बने गहरे गड्ढों में तीन ट्रक फंस गए। इससे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। लोनिवि अधिकारी एवं पुलिस ने मशक्कत कर वाहनों को निकाला।
विज्ञापन


काशीपुर-अफजलगढ़ मार्ग समेत कई लिंक मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। मंगलवार को ग्राम राजपुर नादेही में जल्दी निकलने की होड़ में तीन ट्रक गहरे गड्ढों में फंस गए। नादेही चौकी इंचार्ज रविंद्र बिष्ट ने वाहनों का रूट बदलकर निकाला।

सूचना पर आए लोनिवि के जेई आरएस मेहरा ने क्रेन आदि की मदद से ट्रकों को निकालकर जाम खुलवाया। जेई ने बताया कि बरसात के कारण सड़कें खराब हो रही है। उनकी मरम्मत का स्टीमेट अधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें