फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पंजाब के सैनिक ने गुरुद्वारे में खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Tue, 04 Sep 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
sick
विज्ञापन

नगर के गुरुद्वारे में रुके पंजाब के तरनतारन जिला निवासी सैनिक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से रेफर कर उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सिख रेजीमेंट के सैनिक हरपाल सिंह (28) की यहां बनबसा में तैनाती है। मंगलवार सुबह पंजाब से बनबसा जाते समय वह गुरुद्वारे में रुका था। दोपहर करीब 12:15 बजे पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा प्रबंधन के सदस्यों ने उसकी तबियत खराब होने पर उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के मुताबिक सैनिक ने जहर खाया है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर दोपहर बाद बनबसा स्थित सैनिक छावनी के अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जांच की गई तो सैनिक की ठहरने वाली जगह से सल्फास की डिब्बी बरामद हुई। समाचार लिखे जाने तक सैनिक की स्थिति स्थिर बनी हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें