रुद्रपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास संस्थान की ओर से जिला उद्योग केंद्र में शुक्रवार को वेंडर विकास को लेकर सेमीनार हुआ। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास संस्थान, हल्द्वानी के वीके शर्मा ने भारत सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति को बताया। उन्होंने उद्यमियों को सरकार के साथ जुड़ने का आह्वान किया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक चंचल बोरा ने उद्यमियों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न एमएसएमई नीतियों की जानकारियां दीं।
उन्होंने कहा कि उद्यमी कभी भी उद्योग केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। सेमीनार में बीएचईएल और टीएचडीसी कंपनियों ने भी प्रस्तुतियां दीं। बीएचईएल रुद्रपुर के जीएम पीके सिन्हा ने उद्यमियों को कारोबार को बढ़ावा देने के लिए उनके साथ जुड़ने का आह्वान किया। वहां पर संस्थान के सहायक निदेशक डीके अग्रवाल, सुनील पंत, सहायक निदेशक एसबी कांडपाल, उद्यमी पीसी भट्ट, प्रसून मंगला, दिवाकर पंत, सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसाइटी के मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा, सतीश, संजीव गुप्ता आदि थे।