काशीपुर। काशीपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस की यातायात निरीक्षक ने चेकिंग की। इस दौरान 13 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। यातायात निरीक्षक की रिपोर्ट पर परिचालक को रूट से हटाया दिया गया। इस मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
टांडा तिवारी से दिल्ली जा रही काशीपुर डिपो की बस को सुबह करीब 5:30 बजे यातायात निरीक्षक राजकुमार ने ठाकुरद्वारा से दो किलोमीटर पहले रोका। निरीक्षण के दौरान 13 यात्री बिना टिकट मिले।
काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि यातायात निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर परिचालक अनिल कुमार को रूट से हटा दिया है। दूसरी ओर परिचालक अनिल कुमार ने बताया कि सरवरखेड़ा से 15 से 20 सवारियां बस में सवार हुई थीं। वह सभी का टिकट बना रहा था और यातायात निरीक्षक ने ठाकुरद्वारा से पहले बस को रोककर जांच की जिन यात्रियों का टिकट नहीं बना था उनका टिकट बाद में यातायात निरीक्षक ने बनाया था। अनिल कुमार ने बताया कि वह निर्दोष है।