फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज कर्मियों को वेतन के लाले, आंदोलन की चेतावनी

Sun, 19 Apr 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोजवेज के नियमित कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। समय पर वेतन देने के साथ ही अन्य मांगों के लिए रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद ने 23 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।
विज्ञापन

रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद (कार्यशाला) के मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार ने बताया कि निगम के नियमित कर्मियों को फरवरी और मार्च के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को मार्च का वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि महासंघ ने समय से वेतन देने के साथ ही संविदा, आउटसोर्स कर्मियों के नियमितीकरण, महाकुंभ के लिए कम से कम 700 नई बस उपलब्ध कराने समेत कई मांगें उठाई हैं।
इन मांगों पर अमल न होने पर 23 अप्रैल को हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर धरना देने का निर्णय लिया है। 27 अप्रैल को हरिद्वार में धरना दिया जाएगा। 12 मई से देहरादून में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का एलान किया गया है। कहा कि इस बार कर्मचारी संगठन लंबित मांगों को मनवाकर ही रहेंगे। बताया कि 23 अप्रैल को हल्द्वानी में आहूत धरने पर रुद्रपुर से भी बड़़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें