फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्कूल की छुट्टी के बाद तीन युवकों ने 12वीं के छात्र से की मारपीट

Sun, 25 May 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्कूल की छुट्टी के बाद तीन युवकों ने एक छात्र के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान हमलावर युवकों ने छात्र की आंख फोड़ दी। पिता की तहरीर के आधार पर आईटीआई पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम धीमरखेड़ा निवासी रविंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। इसमें कहा कि उसका बेटा रुचित चौधरी कक्षा 12वीं का छात्र है। वह प्रतिदिन की तरह बीती 22 मई को पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज पढ़ने गया था।
स्कूल की छुट्टी के समय गेट पर समीर व गोविंदा निवासी सत्यम पैलेस वैशाली कॉलोनी और पवन (डीजे वाला) निवासी खड़कपुर देवीपुरा ने उसके बेटे से गालीगलौज कर मारपीट की।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावर युवकों ने रॉड से रुचित की आंख पर वार कर दिया, जिससे उसकी आंख पर चोट लग गई और उसे दिखना बंद हो गया है। समीर व अन्य युवक उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें