फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रकाश अध्यक्ष, दिनेश बने सचिव

Sun, 25 May 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्वी बगवाड़ा समिति में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर सहकारी समितियां कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई। नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। ब्लाॅक अध्यक्षों ने प्रकाश जोशी को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना। दिनेश यादव सचिव निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में राजवीर सिंह को उपाध्यक्ष, हरीश जोशी को कोषाध्यक्ष, पंकज अरोरा को मीडिया प्रभारी, सुरेंद्र पाल सिंह को उप सचिव बनाए गए। प्रकाश जोशी ने कहा कि जिस तरह पहले भी कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं वैसे ही आगे भी संघर्ष करते रहेंगे। किसी भी कर्मचारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि बस सभी कर्मचारी मेहनत व लगन से समिति हित में कार्य करते रहें।
कर्मचारियों समस्याओं का समाधान कराना संकल्प होगा। सचिव दिनेश यादव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वहां रमेश जोशी, सुरेंद्र पाल सिंह, कुंवर सिंह, सचिन कुमार, सुरेश अरोरा, बलवंत रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें