रुद्रपुर। ग्राम किशनपुर दौराहा बाजपुर निवासी बलदेव सिंह गदरपुर के ग्राम रजपुरा से अपने परिचित व्यक्ति के अंतिम संस्कार से घर लौट रहा था। ग्राम बलखेड़ा के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बलदेव सिंह सड़क के किनारे गिर गया।
इससे उसके काफी चोट आ गई। मौके पर मौजूद लोग उसे रुद्रपुर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।