फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने बाइक सवार घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर। देहरादून से रुद्रपुर जा रहे एडीएम ने रास्ते में गिरे बाइक सवार घायल भाइयों को अपनी गाड़ी से सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। शनिवार को एडीएम प्रताप शाह रुद्रपुर लौट रहे थे।

रास्ते में ग्राम पेगंबरपुर के पास रोड के दोनों किनारे पर दो युवक घायल अवस्था में पड़े थे। उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी नजदीक ही थी। एडीएम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाया।
विज्ञापन


साथ ही सीएमओ को कॉल कर जसपुर अस्पताल के डॉक्टरों को अलर्ट रहने को कहा। कुछ देर बाद ही एडीएम घायलों को लेकर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अपनी देखरेख में उनका उपचार कराया।
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि भूपेंद्र सिंह एवं रवि कुमार पुत्र डोरीलाल निवासी ग्राम सुआवाला बिजनौर के सिर में चोटें आई है। बताया कि उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। ईएमओ ने भूपेंद्र सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उसे काशीपुर रेफर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें