फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव आज, 15 हजार छात्र करेंगे मतदान

Sat, 08 Sep 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
डूसू इलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले के पांचों महाविद्यालयों में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव होंगे। इस बार कुल 15214 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे ज्यादा 5639 मतदाता शहीद भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर तो सबसे कम 582 मतदाता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिसौना में हैं। एबीवीपी ने रुद्रपुर और काशीपुर में प्रत्याशी उतारा है, जबकि एनएसयूआई केवल रुद्रपुर में ही चुनाव लड़ रही है। शेष तीन कॉलेजों में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ही मैदान में हैं।
रुद्रपुर महाविद्यालय में इस वर्ष अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पदों के लिए मतदान होंगे। जबकि पांच पदों पर निर्विरोध चुनाव तय है। सांस्कृतिक सचिव पद पर नामांकन न होने से मतदान नहीं होगा। रुद्रपुर कॉलेज प्रशासन ने शुक्रवार को चुनाव की तैयारी पूर करते हुए कॉलेज गेट से बैरिकेडिंग बनायी। मतदान के लिए 10 बूथ बनाये गये हैं। चुुनाव प्रभारी डॉ. डीकेपी चौधरी ने बताया कि बिना मतदान के दौरान मतदाता कॉलेज में मोबाइल नहीं ला सकते है। साथ ही बगैर आईकार्ड के वोट नहीं दे सकते। मतदान के लिए छात्र-छात्राएं मुख्य गेट से प्रवेश करेंगे। जबकि वापसी के लिए दूसरे गेट से बाहर निकलेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कॉलेज परिसर में 30 पुलिस कर्मी और 110 पीएसी कर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही चुनावों को लेकर पुलिस ने कॉलेज प्रशासन और छात्रसंगठन के सदस्यों के साथ सामूहिक बैठक की। जिसमें कॉलेज प्रशासन और छात्र संगठनों ने चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों और चुनाव आचार संहिता का पालन करते शांतिपूर्वक चुनाव में सहयोग का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन


 एबीवीपी प्रत्याशी की फ्लेक्सी फाड़ी
किच्छा। किच्छा में विभिन्न इलाकों में लगी एसबीएस रुद्रपुर में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रचित सिंह की फ्लेक्सी बृहस्पतिवार रात किसी ने फाड़ दी। शुक्रवार सुबह भाजपाइयों ने कोतवाल मोहन चंद पांडे से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विवेकदीप सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कोतवाल पांडे को बताया कि शरारती तत्वों ने नगर के मुख्य बाजार में अलग-अलग स्थानों पर लगी फ्लेक्सियां फाड़ दी गई हैं। वहां नगर अध्यक्ष लवी सहगल, ओम प्रकाश दूआ, विवेक राय, अनिल अग्रवाल आदि थे।

राज्य बनने के बाद पहली बार छात्रा
ने ठोकी अध्यक्ष पद पर दावेदारी
अरुण कुमार
काशीपुर। राज्य गठन के बाद राधेहरि डिग्री कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में पहली बार एक छात्रा भी अध्यक्ष पद की दावेदार है। अध्यक्ष पद पर एक छात्रा की दावेदारी से चुनाव रोमांचक हो गया है। तीनों प्रत्याशी जी-जान से प्रचार में जुटे हैं।
राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्थापना 1975 में हुई थी। सवा चार दशक में केवल दो ही छात्राओं ने अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ा। महाविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्य गठन से पहले एक छात्रा ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन तब वह चुनाव हार गई थीं। अब लंबे अंतराल के बाद राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर रश्मि सनवाल चुनाव लड़ रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों में से कौन बाजी मार ले जाता है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. कमला शर्मा के अनुसार शनिवार को होने वाले चुनाव में 2730 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे।

प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। कालेज में ज्यादातर समय सन्नाटा पसरा रहा। प्राचार्य डॉ. जीएस रावत ने बताया कि कालेज प्रशासन ने मतदान के लिए सात बूथ बनाए हैं। प्राचार्य ने बताया कि 4932 विद्यार्थी मतदान में हिस्सा लेंगे। सुबह नौ बजे से दो बजे तक मतदान, शाम चार बजे से मतगणना और उसके बाद परिणाम घोषित कर निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। सुरक्षा के लिए एक प्लाटून पीएसी और स्थानीय पुलिस तैनात रहेगी। 21 प्रत्याशियों में वाणिज्य संकाय में अजय पाटनी व विज्ञान संकाय में निकिता राना का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। मतदान बैलेट पेपर से होगा। इस बीच मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. केबी श्रीवास्तव तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे।
विज्ञापन

-
अध्यक्ष सहित चार पदों पर सीधा मुकाबला    
खटीमा। खटीमा डिग्री कालेज में अध्यक्ष पद पर दीपक सिंह और सिद्धांत सिंह आमने सामने हैं। उपाध्यक्ष के लिए प्रशांत वर्मा, मो. माहरूफ अली, छात्रा उपाध्यक्ष में राधा राना, सुनीता खोलिया, संयुक्त सचिव में अजय बोरा, कमल सिंह में सीधा मुकाबला है। जबकि सचिव पद पर महेंद्र चंद, भूपेंद्र सिंह मौर्या, रोहित शर्मा, संजय सिंह व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए अर्चना राना, गौरव सिंह कोटिया, चेतन भट्ट, फहीम अहमद मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर राज सिंह, राहुल ज्याला, नूर हसन के बीच त्रिकोणीय रोचक संघर्ष के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें